Search

 
 
 

पटना: बिहार में स्वास्थ्य विभाग में होगी बहाली, अभ्यर्थी हो जाएं तैयार

 
Patna: बिहार में भारी संख्या में स्वास्थ्य विभाग में बहाली होगी. यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डाक्टर, नर्स सहित 45 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो यह प्राथमिकता है. मुख्यालय से लेकर स्वास्थ्य उप केंद्रों तक जो भी पद रिक्त हैं, उन पर अगले चार महीने में नियुक्तियां की जाएंगी. जैसे एएनएम जीएनएम, स्पेशलिस्ट डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ इत्यादि की बहाली होगी. मंगल पांडे ने कहा कि एक महीने के अंदर एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. राज्य में अभी दो करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है. आयुष्मान कार्डधारी देश में आयुष्मान योजना के तहत संबद्ध किसी भी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकेंगे. आवश्यक दवाओं की सूची की सभी औषधियों का अनुबंध दर 31 जुलाई तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया है. अगले विधानसभा में डेढ़ साल का वक्त है. जो टारगेट है उसको पूरा करना है. जनता से किए गए वादे को पूरा करना है. जो बातें कही गई हैं, उस पर तेजी से काम किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-champai-met-hemant-soren-in-hotwar-jail/">रांची

: सीएम चंपाई ने हेमंत सोरेन से होटवार जेल में की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही