Search

 
 
 

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में झारखंड से बड़ी भागीदारी होगी: केशव महतो

New Delhi: उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस रैली का आह्वान किया है. रैली में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. उन्होंने दावा किया कि रामलीला मैदान में उमड़ने वाला जनसैलाब ऐतिहासिक होगा.
 
केशव महतो कमलेश

New Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी. कांग्रेस नेता केशव महतो कमलेश  ने कहा कि रैली को लेकर झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और उमंग है. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता बस, ट्रेन और हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंच रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस रैली का आह्वान किया है. रैली में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. उन्होंने दावा किया कि रामलीला मैदान में उमड़ने वाला जनसैलाब ऐतिहासिक होगा.

 

महतो ने झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समय से पहले रामलीला मैदान पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित कर लें. उन्होंने कहा कि यह रैली वोट की रक्षा, लोकतंत्र और प्रजातंत्र की मजबूती के लिए चल रहे संघर्ष का महत्वपूर्ण हिस्सा है. रैली में राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के विचारों को सुनने का अवसर मिलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही