Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करम पर्व को लेकर RMC में बैठक, सरना स्थलों और अखड़ा में होगी विशेष व्यवस्था

Advertisement
Advertisement

बोले निगम के प्रशासक, सभी सरना स्थल-अखड़ा में की जाएगी विशेष व्यवस्था

Ranchi: रांची शहर में करमा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व से स्थानीय लोगों की एक खास आस्था जुड़ी हुई है. इसी संदर्भ में निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन की अध्यक्षता में निगम सभागार में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें विभिन्न करम पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. सरना समाज के मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने कहा कि शहर के सभी समिति को अपेक्षा है कि निगम के स्तर पर सभी मूलभूत सुविधाएं मिले. साफ सफाई, डस्टिंग, फागिंग, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दावों की छिड़काव के साथ ही गड्ढों का समतलीकरण, पानी का टैंकर, चलंत शौचालय सभी समिति को पर्याप्त रूप से मिले. मौके पर अपार प्रशासक ने सभी समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि करम पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी.

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में केंद्रीय सरना समिति से बबलू मुंडा, मधुकम से सनी मिंज, खिजूर टोला से अर्जुन मुंडा, एदलहातु सरना समिति से आशीष मुंडा, आदिवासी नवयुवक संघ से विशाल मुंडा, वीर बिरसानगर से मोनू लकड़ा, चुटिया से सुनील टोप्पो, केंद्रीय सरना समिति से नकुल तिर्की, हिंदपीढ़ी सरना समिति से अजीत लाकड़ा, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव भी शामिल हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही