Search

 
 
 

झारखंड में अगले 15 दिनों तक नहीं होगी किसी तरह की रजिस्ट्री

 

Ranchi: झारखंड में अगले 15 दिनों तक  किसी भी तरह के निबंधन का कार्य पूरी तरह से बाधित रहेगा. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड दस्तावेज नवीस संघ ने 15 मई तक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है. इससे पहले संघ ने अपनी कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया था कि 1 मई तक राज्य के किसी भी रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज नवीस संघ से संबद्ध लिपिक कोई भी कार्य नहीं करेंगे. संघ ने सभी जिलों में निबंधन का कार्य बंद रखने के साथ कार्यालयों को भी बंद रखनेे का निर्देश जिला केे संघों को दिया को दिया है. इससे पहले भी  दस्तावेज लेखकों ने  1 सप्ताह तक  के लिए  सेल्फ लॉकडाउन का ऐलान करते हुए  खुद को  निबंधन के कार्य से दूर रखा था.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/registry.jpg"

alt="" class="wp-image-57792" />

2 मई तक न्यायिक कार्य भी नहीं होंगे

बता दें कि इससे पहले झारखंड स्टेट बार काउंसिल की रिव्यू मीटिंग में यह निर्णय लिया जा चुका है कि 2 मई तक राज्य भर के अधिवक्ता किसी भी तरह के न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे. झारखंड के सभी अधिवक्ता ना तो एग्जीक्यूटिव कोर्ट और ना ही जुडिशल कोर्ट में उपस्थित होंगे और ना ही कोई अन्य न्यायिक कार्य करेंगे. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्देश राज्य के सभी वकीलों के लिए है और इस निर्णय की जानकारी सभी जिलों के जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव को पत्र के माध्यम से दे दी गयी है. किसी भी मामले में अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं होंगे.अगर कोई भी वकील काउंसिल के इस निर्देश की अवहेलना करता है तो उसपर काउंसिल डिसिप्लिनरी एक्शन लेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही