Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर 65 घंटे में हुई 30 हज़ार यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल पर रेलवे ने राजधानी समेत लंबी दूरी तय कर धनबाद आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग प्रारंभ कर दी है. यह जांच 1 जनवरी रविवार से धनबाद स्टेशन के मुख्य द्वार पर की जा रही है. विगत 65 घंटे के स्कैनिंग में अब तक किसी भी यात्री में अधिक टेंप्रेचर या फिर सर्दी-खांसी जैसे लक्षण नहीं पाए गए. स्टेशन परिसर में जांच कर रही टीम के अनुसार अब तक 30 हज़ार यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा चुकी है. यह स्कैनिंग आगे भी जारी रहेगी. स्वास्थ्य विभाग का सख्त निर्देश है कि किसी यात्री में अधिक टेंप्रेचर मिले या फिर सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षन दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें, ताकि वैसे मरीजों की अन्य जांच कराई जा सके. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-salute-to-the-martyrdom-of-martyr-randhir-verma-emotional-tribute-given/">धनबाद:

शहीद रणधीर वर्मा की शहादत को किया सलाम, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही