Search

 
 
 

हेमंत सोरेन, पूजा सिंघल, प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा समेत मनी लॉन्ड्रिंग के इन आरोपियों को इस वर्ष मिली बेल

 
 Vinit Abha Upadhyay  Ranchi :  इस वर्ष झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद कई आरोपियों को जमानत की सुविधा प्रदान की है. घोटाले के जरिए अवैध पैसे कमाने और ब्लैक मनी को व्हाइट करने के अलग अलग मामलों में जेल में बंद आधा दर्जन अभियुक्तों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल चुकी है जिसके बाद वह जेल की सलाखों से बाहर है. अपनी इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि इस वर्ष हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग के किन किन अभियुक्तों को बेल मिली है.

इन आरोपियों को इस वर्ष मिली बेल

1-मनी लॉन्ड्रिंग के केस में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने जनवरी महीने के अंत में गिरफ्तार किया था. सीएम रहते हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी की वजह से यह केस झारखंड ही नहीं पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था लेकिन गिरफ़्तारी के लगभग पांच महीने बाद हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को यह कहते हुए बेल दे दी कि उनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य नहीं है 2-साहेबगंज जिले में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में प्रमुख अभियुक्त पंकज मिश्रा के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहा. करीब 30 महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद रहने के बाद इस वर्ष 21 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने पंकज मिश्रा को बेल दी है,जिसके बाद वह फिलहाल जमानत पर हैं 3-अवैध खनन और भूमि घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी और झारखंड में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश को भी इसी वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने बेल दी है, जिसके बाद वह जमानत पर है. प्रेम प्रकाश को लगभग 18 महीने जेल में रहने के बाद बेल मिली   4 -मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने पहली गिरफ्तारी वरीय IAS अधिकारी पूजा सिंघल की की थी. उन्हें एजेंसी ने मई 2022 में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह जेल की सलाखों में कैद थी. लेकिन बीएनएस कानून के तहत उन्हें इसी महीने 7 तारीख को जेल से रिहा किया गया. करीब 28 महीने जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल जेल से बाहर आ पायी. 5-झारखंड हाईकोर्ट से शराब घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के प्रमुख आरोपी योगेंद्र तिवारी को भी इस वर्ष बेल मिली है. हाईकोर्ट ने योगेंद्र तिवारी को 3 सितम्बर को बेल दी थी.ED ने योगेंद्र तिवारी को पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में गिरफ्तार किया था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही