Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत के इन कलाकारों को मिला था ऑस्कर अवॉर्ड, एक ही फिल्म को मिले थे तीन पुरस्कार

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ऑस्कर">https://en.wikipedia.org/wiki/93rd_Academy_Awards">ऑस्कर

सेरेमनी चल रही है. कई फिल्मों, एक्टर और एक्ट्रेस समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अलग-अलग कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. अभी कई लोगों को अवार्ड मिलना बाकी है. लेकिन इस बार भी भारत के खाते में एक भी अवार्ड मिलता हुआ नहीं दिख रहा है.

इसमें मैंक, साउंड ऑफ मेटल, नोमैडलैंड, द फादर, प्रोमिसिंग यंग वुमन, मिनारी, जुडास एंड द ब्लैक मसायाह और द ट्रायल ऑफ शिकागो 7 शामिल है. यह इवेंट हॉलीवुड के फेमस Dolby Theatre में आयोजित हो रहा है. आप इसे भारत में स्टार मूवीज या स्टार वर्ल्ड चैनल पर देख सकते हैं.

जानें ऐसे कलाकारों के बारे में जिन्हें मिला था ऑस्कर

भानु अथैया

हम यहां बात करेंगे भारतीय सिनेमा के पांच कलाकारों के बारे में, जिन्होंने ऑस्कर जीत भारत का नाम रोशन किया था.  इस क्रम में सबसे पहला नाम कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का आता है. साल 1983 में आयी फिल्म `गांधी` के लिए उन्होंने जॉन मोलो के साथ मिलकर कॉस्ट्यूम डिजाइन किये थे.

सत्यजीत रे

साल 1991 में देश के दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे को भी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. उन्हें ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’ का ऑस्कर अवार्ड मिला था. हालांकि इस अवार्ड को लेने के लिए वह ऑस्कर सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाये थे. बाद में इस अवार्ड को उनके पास कोलकाता भिजवाया गया था.  ये अवार्ड उन्हें सिनेमा जगत में अमुल्य योगदान देने के लिए मिला था.

एआर रहमान

साल 2008 में आयी फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में बेहतरीन म्यूजिक और सॉन्ग देने के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक की कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था.

गुलजार

फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में ‘जय हो’ सॉन्ग के लिए गीतकार गुलजार को भी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था. इस ऑस्कर सेरेमनी में वह शामिल नहीं हुए थे, इसलिए ये अवार्ड फिल्म की टीम ने लिया.

रेसुल पोक्कुट्टी

फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ही रेसुल पोक्कुट्टी को भी ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. उन्हें यह पुरस्कार ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग’ कैटेगरी के लिए दिया गया था. इस फिल्म ने तीन ऑस्कर अवार्ड जीते थे. इस फिल्म में देव पटेल, फ्रीडा पिंटो,  इरफान खान, अनिल कपूर, महेश मांजरेकर और सौरभ शुक्ला जैसे बेहतरीन एक्टर्स थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही