Search

 
 
 

बढ़ती उम्र में हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज को कंट्रोल करेंगी ये चीजें

 
LagatarDesk: बढ़ती उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म सिस्टम काफी सुस्त होता जाता है, इसलिए बढ़ती उम्र वाले लोगों को फिट रहने के लिए बेहद कम कैलोरी की जरूरत होती है. बढ़ती उम्र के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज की समस्या भी काफी बढ़ जाती है. इस उम्र के लोगों की डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करने से इन बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. इसे भी पढ़ें: UK">https://lagatar.in/stay-on-flights-from-uk-till-31-december-know-when-to-get-the-first-dose-of-vaccine-in-india/11341/">UK

से आने वाली उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक, जानें भारत में कब मिलेगी वैक्सीन की पहली खुराक  
  • फैटी फिश- फैटी फिश जैसे कि साल्मन फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. ये एसिड न सिर्फ इन्फ्लेमेशन की समस्या कम करता है. इससे शरीर में गुड कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है और आंतों में इंफ्लेमेशन की दिक्कत कम होती है, जिससे आतों के कैंसर का खतरा कम होता है.
[caption id="attachment_11353" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/SALMAN.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साल्मन फिश मानसिक स्वास्थ्य, हड्डी, त्वचा और आंखों के लिए बहुत फायदोमंद है[/caption]
  • अंडे- बढ़ती उम्र के साथ इंसान की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं. अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होता है. यह मांसपेशी रिकवर करने का काम करता है. अंडे में शरीर के लिए जरूरी विटामिन-डी पाया जाता है.
[caption id="attachment_11354" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/egg.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आंखों की रौशनी भी बढ़ाता है अंडा[/caption]
  • एवोकाडो- आजकल लोगों में कॉलेस्ट्रोल की समस्या काफी बढ़ गयी है. इसे नियंत्रित करने के लिए हेल्दी फैट से भरपूर एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ हृदय रोगों का खतरा कम करने में कारगर है. यह वजन घटाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
[caption id="attachment_11356" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/avocado.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एवोकाडो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है[/caption]
  • ब्लूबैरी या स्ट्रॉबैरी- बैरीज को फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं के डैमेज होने की समस्या से लेकर स्किन, ब्लैडर, फेफड़े और गले में होने वाले कैंसर के खतरे से बचाता है.
[caption id="attachment_11357" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/blue-berry.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कैंसर रोगियों के लिए ब्लूबैरी फायदेमंद है और स्ट्राबैरी झुर्रियां आने से रोकती हैं[/caption]
  • बादाम और अखरोट- बुजुर्ग लोगों के लिए बादाम और अखरोट को बेहद सेहतमंद डाइट माना जाता है. बादाम प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होता है. इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है. बादाम के साथ-साथ अखरोट भी डायट्री फाइबर का एक अच्छा स्रोत है. अखरोट ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ज्यादा उम्र के लोगों को रोजाना करीब 6-10 बादाम और 3-5 अखरोट जरूर खाने चाहिए.
[caption id="attachment_11358" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/almond-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अखरोट से मस्तिष्क की हेल्थ अच्छी रहती है और बादाम से ब्लड शुगर कम होता है[/caption]
  • चुकंदर- चुकंदर में नाइट्रेट नाम का पोषक तत्व पाया जाता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल को सेहतमंद बनाये रखने में मददगार है. इसमें काफी ज्यादा मात्रा में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है.
इसे भी पढ़ें: विधायक">https://lagatar.in/stock-market-collapsed-corona-virus-became-the-reason-sensex-fell-more-than-2000-points/11339/">विधायक

के वायरल वीडियो की जांच कराएगी जेएमएम – हीरालाल मांझी [caption id="attachment_11359" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2020/12/beetroot.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है चुकंदर[/caption]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही