Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ये युवतियां झूठ बोलकर पैसे ऐंठ रहीं, रहें सावधान, पुलिस भी अलर्ट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : शहर में इन दिनों राजस्थान की पांच युवतियों की टोली राहगीरों को चूना लगा रही हैं. एक इलाके विशेष को टारगेट कर युवतियां यहां राहगीरों को रुकवाती हैं और एक पत्र थमा कर सहयोग की मांग करती हैं. जिन्ंस पैंट, स्कर्ट पहनी यह युवतियां हर किसी से उसकी भाषा में बात कर लेती हैं. लोगों को कहती हैं कि दो सौ परिवार है जो राजस्थान से आया है. स्टेशन में ठहरे हैं. रोजी रोटी की समस्या है. ये रोज अपना इलाका बदल-बदल कर काम कर रही हैं, जिससे किसी को इन पर शक ना हो. एसएसपी के पास इनकी शिकायत पहुंचने के बाद सभी थानों को इनको लेकर अलर्ट किया गया है. अब इनकी पहचान कर पुलिस इनसे पूछताछ करेगी.

बर्मामाइंस में कैमरा देख भागी युवतियां

युवतियां वैसे सुनसान गलियों को अपना ठिकाना बनाती हैं जहां पुलिस जीप की गश्त कम हो. मंगलवार को बर्मामाइंस मस्जिद रोड क्लब हाउस के पास पांचों युवतियां हर राहगीर को रोककर रुपए ठगने का धंधा कर रही थी. जब मीडियावालों ने इनसे पूछताछ की तो ये युवतियां वहां से खिसकने लगी. राजस्थानी बोलचाल में कहने लगी कि उनकी फोटो फेसबुक में डालोगे तो शादी नहीं होगी. स्टेशन में ठहरने की बात कहने वालीं ये युवतियां ऑटो में सवार होकर साकची की ओर चली गई.

करनडीह इलाके को किया टारगेट

बुधवार को युवतियों ने करनडीह से परसुडीह जाने वाले रास्ते को टारगेट किया. यहां भी लोगों को ठगती देखी गई. कुछ लोगों ने चोरी-छिपे उनकी तस्वीर ली और एसएसपी को भेजी है. अब देखना है कि पुलिस मामले में क्या एक्शन लेती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही