Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर महिला यात्री के गहने-पर्स लेकर भाग रहा चोर गिरफ्तार

 
Dhanbad : धरबाद रेलवे स्टेशन पर 21 अक्टूबर को ट्रेन से महिला यात्री के गहने और पर्स छीनकर भाग रहे चोर को आरपीएफ की टीम ने दबोच लिया. पकड़ा गया अपराधी पिंटू कुमार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया का रहने वाला है. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि गाजीपुर-कोलकत्ता शब्दभेदी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सफर कर रही महिला यात्री का पर्स लेकर उक्त युवक धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर भाग निकला. यात्रियों के शोर मचाने पर आरपीएफ जवानों को घटना की जानकारी हुई. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर युवक उसमें दिखाई दिया. इसके बाद टीम ने धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर के आसपास छानबीन शुरू की. इस दौरान युवक एक झोपड़ी में बैठकर पर्स खोलता दिखा. आरपीएफ ने उसे घेरकर पकड़ लिया. उसके पास से मिले पर्स में सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमका, लॉकेट, पायल, बिछुआ के साथ स्मार्टफोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड समेत नकद 3240 रुपए बरामद किया गया है. पकड़े गए अपराधी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया. महिला यात्री के बयान पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया. मौके पर एएसआई अभिमन्यु सिंह, आभास चंद्र सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-on-diwali-sale-of-firecrackers-will-be-done-only-at-golf-ground-and-tetultalla-ground/">

धनबाद : दिवाली पर सिर्फ गोल्फ ग्राउंड व तेतुलतल्ला मैदान में होगी पटाखों की बिक्री  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही