Search

हजारीबाग : सीसीटीवी पर कर दिया स्प्रे, 18 लाख 11500 रुपए के साथ एटीएम और सवारी गाड़ी ले भागे चोर

गीताची एजेंसी की देखरेख में दिया जा रहा था सर्विस, 25 जुलाई को डाले गए थे पैसे

Jaideep Kumar Barhi : जीटी रोड बरही स्थित बरसोत चौक के पास मणिलाल चौधरी के मकान में संचालित एसबीआई की एटीएम मशीन सहित वहीं बगल में खड़ी सवारी गाड़ी जेएच 48 7707 को चोर ले भागे. एटीएम में 18 लाख 11 हजार 500 रुपए उपलब्ध थे. घटना बुधवार की रात करीब 12.30 बजे रात की बताई जा रही है. इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह मकान मालिक को हुई. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी को दी. मुखिया ने तत्काल इसकी सूचना एसडीओ पूनम कुजूर, एसडीपीओ नाजिर अख्तर और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित सिंह को दी. जानकारी मिलते ही तीनों पदाधिकारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी लेते हुए बैंक अधिकारियों को सूचित करते हुए जांच में जुट गए.

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर का डाटा

घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी के फुटेज और डीवीआर से डाटा लिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले हजारीबाग में भी ऐसी ही घटना हुई थी. उस घटना को भी ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर जांच की जा रही है.

पूर्व निर्धारित योजना बनाकर घटना को दिया गया अंजाम, सीसीटीवी पर कर दिया था ब्लैक पेंट

मकान मालिक सह केयर टेकर ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे वह एटीएम चैंबर का शटर बंद कर सोने चले गए थे. उनकी गाड़ी एटीएम के बाहर खड़ी थी. सुबह में वहां गाड़ी नहीं थी और एटीएम का शटर भी टूटा हुआ था. एटीएम चैंबर में पांच सीसीटीवी लगे थे. पूर्व निर्धारित योजना के तहत चोरों ने सभी सीसीटीवी के कैमरे के सामने स्प्रे से काला पेंट कर घटना को अंजाम दिया, ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके. सीसीटीवी में पूरा फुटेज पता नहीं चल पा रहा है. फुटेज के आधार पर 25 से 30 वर्ष के दो युवक एटीएम रूम में रात्रि 12.20 में प्रवेश कर रहे हैं. दोनों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था. एटीएम में प्रवेश करने के बाद कैमरे पर स्प्रे करने के कारण कुछ भी पता नहीं चल रहा है.

एटीएम में नोट डाले 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे, कोडरमा ब्रांच से भी होता था कारोबार  

एसबीआई बरसोत के शाखा प्रबंधक संदीप पांडेय ने बताया कि यह एटीएम ब्राउन कैटेगरी का था. इसकी देखरेख आउटसोर्सिंग कंपनी गीताची करती थी. इसमें एसबीआई कोडरमा बाजार ब्रांच से भी पैसे का कारोबार होता था. 25 जुलाई को अंतिम बार पैसे डाले गए थे और चोरी के पूर्व एटीएम में 18 लाख 11 हजार पांच सौ रुपए बच रहे थे. इसे भी पढ़ें : सिर्फ">https://lagatar.in/it-will-not-happen-only-by-suspension-police-station-police-will-soon-catch-killers-subhash-munda-babulal/">सिर्फ

थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//