Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उचक्कों ने झपट लिया महिला के गले से सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद

Hazaribagh : बाइक सवार उचक्कों ने मरियम टोली निवासी अनामिका कुमारी के गले से सोने की चेन झपट लिया. वह अपने बच्चे को माउंट एगमाउंट स्कूल से छुट्टी होने पर लेकर आ रही थी. घटना को अंजाम देने वाले उच्चके सीसीटीवी में कैद हुए हैं. पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को दिन के ढाई बजे वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर पैदल घर जा रही थी. तभी बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके गले से सोने की चेन झपट लिया और फरार हो गए. वह चेन करीब 50 हजार रुपए की थी. सीसीटीवी से यह पता चल रहा है कि झपट्टा मारनेवाले उचक्के काफी देर से महिला की रेकी कर रहे थे. कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि इस संबंध में कोई आवेदन नहीं आया है. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-hazaribaghs-daughter-tavishi-shines-in-lakme-fashion-week/">गौरव

के पल : लैक्मे फैशन वीक में हजारीबाग की बेटी तविशी ने बिखेरा जलवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही