Search

 
 
 

धनबाद के बेकरबांध में सेंध लगाकर तीन दुकानों से हजारों की संपत्ति ले उड़े चोर

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) सदर थाना क्षेत्र के बेकारबांध स्थित 3 दुकानों में शनिवार 18 जून की देर रात चोरों ने सेंधमारी कर नगद सहित हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोर दुकान के पीछे की दीवार में लगे वेंटिलेटर तोड़कर घुसे थे.

  इलेक्ट्रिक दुकान और आटा चक्की निशाने पर

चोरों ने बबीता इलेक्ट्रिक, ओम इलेक्ट्रिक, गणेश आटा एवं मशाल चक्की दुकान को निशाना बनाया, जहां दीवार काट कर अंदर घुसे और हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ किया. बबीता इलेक्ट्रिक के संचालक बबलू कुमार ने बताया कि चोर तीन-चार हजार नगद सहित हजारों रुपये के इलेक्ट्रिक के सामान लेकर चलते बने. गणेश आटा एवं मशाला चक्की के संचालक विकास कुमार ने कहा कि नगद सहित चक्की के कुछ पार्ट्स की चोरी हुई है. ओम इलेक्ट्रिक के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि लगभग 25 हजार रुपये मूल्य के इलेक्ट्रिक के पार्ट्स और गल्ला में रखे नगद पैसे चोरों ने चुरा लिये.

सड़क किनारे दुकान में चोरी चिंता का विषय

दुकानदारों को चोरी का पता 19 जून की सुबह दुकान खुलने के बाद चला. उन्होंने धनबाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और तीनों दुकान का जायजा लिया. दुकानदारों ने कहा कि अब पुलिस को लिखित शिकायत देंगे. कहा कि सड़क किनारे की दुकान में चोरी चिंता का विषय है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/monsoon-arrived-in-dhanbad-a-day-before-thunderstorms-on-the-second-day/">धनबाद

में एक दिन पहले आया मानसून, दूसरे दिन झमाझम [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही