Search

 
 
 

रांची के अशोक नगर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 30 लाख के जेवर समेत अन्य सामान की चोरी

 

Ranchi : बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है और 30 लाख की जेवर समेत अन्य समान की चोरी कर फरार हो गए. यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल अशोका, अशोक कुंज,अशोक नगर रोड नंबर 3 के सामने हुई है. यहां चोरों ने नीरज कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर करीब 30 लाख की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की रात पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

श्राद्ध में रामगढ़ गया हुआ है परिवार

नीरज कुमार सिंह अपने पिता के श्राद्ध में अपने पूरे परिवार के साथ रामगढ़ गए हुए हैं. इसी बीच चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर लिया. नीरज कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि करीब 30 लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान की चोरी हुई है सोमवार की रात 8:00 बजे घटना की जानकारी मिली है.

पड़ोसी ने दी घटना की जानकारी

नीरज कुमार सिंह को उसके पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और घर का लाइट बंद है. इसके बाद नीरज कुमार ने रांची में रहने वाले अपने संबंधियों को घटना की जानकारी दी. मौके पर लोग पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही