Search

 
 
 

रांची : गैस कटर से दुकान का शटर काटकर कैश समेत 30 लाख के मोबाइल की चोरी

 
Ranchi :   चोरों ने गैस कटर से मोबाइल दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये के समान की चोरी कर ली. यह घटना जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 मार्केट स्थित खुशी टेलीकॉम दुकान की है. जहां शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल दुकान का ग्रिल और शटर काटा. फिर दुकान से मोबाइल समेत 10 लाख कैश लेकर फरार हो गया. चोर ने करीब 30 लाख के मोबाइल की चोरी की है.

सुबह हुई घटना की जानकारी

दुकान मालिक को दुकान में चोरी होने की घटना की जानकारी रविवार की सुबह मिली. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ चोरी की घटना में शामिल चोर चेहरा का सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर तक पहुंचाने के प्रयास में जुटी हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/ca0a86aa-2773-4514-a083-8b20cfcdf673-e1715497128892.jpeg"

alt="" width="463" height="375" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/87b1a446-52b8-4328-9a3e-41e1cb3217fa.jpeg"

alt="" width="452" height="616" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही