Tisri (Giridih) : तीसरी प्रखंड के संत मैरी स्कूल के छात्र नीरज कुमार को बुधवार को स्कूल जाने के क्रम में चार नकाबपोश अपराधियों ने बोलेरो से अपहरण करने का प्रयास किया. हालांकि छात्र नीरज बाल-बाल बच गया. परिजनों ने मामले को लेकर तिसरी थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है. परिजनों ने बताया कि नीरज कुमार आठवीं कक्षा का छात्र है. बुधवार को तिसरी थाना के समीप बजरंगबली मंदिर के पास चार अनजान लोग उसे जबरदस्ती बोलेरो पर बिठाकर कुछ दूरी पर कस्तूरबा विद्यालय के पास सुनसान जगह में झाड़ी के पास ले गये और नाम पता पूछने लगे. इस दौरान अपराधियों ने उसके साथ मारपीट भी की. नीरज ने दिलेरी दिखाते हुए अपराधियों को धक्का देकर भाग निकला. नीरज इस घटना के बाद काफी डरा हुआ है. नीरज के पिता प्रयाग यादव की मृत्यु हो चुकी है. वह घर का एकलौता बेटा है. घटना के बाद नीरज के चाचा छोटी यादव, मामा राजेन्द्र यादव ने पुलिस से मामले की जांच कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवदेन मिलने के बाद तिसरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस टीम नें तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर तफ़्तीश में जुट गई. यह">https://lagatar.in/gawan-on-suspicion-of-cow-smuggling-the-villagers-handed-over-the-woman-to-the-police/">यह
भी पढ़ें : गावां : गो तस्करी के संदेह पर ग्रामीणों ने महिला को पुलिस को सौंपा [wpse_comments_template]
तिसरी : आठवीं के छात्र का अपहरण का प्रयास, चकमा देकर बचाई जान

Leave a Comment