Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : समाज में विषमताएं और छुआछूत को खत्म करने में बाबा साहेब का बड़ा योगदान : बाबूलाल

TISRI (GIRIDIH) : तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बरनवाल धर्मशाला में शुक्रवार को भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने कहा कि बाबासाहेब ने ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संचालन की नींव रखी. वे कलम को अपना हथियार बनाकर दबे-कुचले लोगों की आवाज बने. समाज में विषमताएं और छुआछूत को खत्म किया. आज भी हमें बाबासाहेब के दिखाए रास्ते पर चलने की ज़रूरत है. पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी सरकार में बाबा साहेब के जीवन से जुडे सभी स्थानों पर संग्रहालय बनवाया गया है. भारत के अलावे विदेशों में भी जहां उन्होंने पढ़ाई की थी या जहां वे रहे थे, वहां संग्रहालय बनवाया गया है. सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बाबा साहेब की जयंती को त्योहार के रूप में मना रही है. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, सुनील साव, चंदौरी व तिसरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र पंडित और सुनील शर्मा, लक्ष्मण मोदी, माला सिन्हा, उदय साव सहित अन्य नेताओं ने भी बारी-बारी से बाबा साहेब को पुष्प अर्पित किया. मौके पर भाजपा नेता सोनू हेम्ब्रोम, राजकुमार यादव,रामचंद्र यादव, कुणाल सिंह, कपिल यादव, हरीश शाह, नरेश यादव, संदीप शर्मा, प्रकाश पासवान, विनय बरनवाल, अजय सिंह, प्रभु रविदास सहित कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/peertand-babasahebs-132nd-birth-anniversary-celebrated-with-pomp/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड : धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब की 132वीं जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही