Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : प्रखंड में चार शोकाकुल परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी

TISRI (GIRIDIH) : धनवार के स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार 2 मई को तिसरी प्रखंड के चार शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर ढ़ांढ़स बंधाया. बाबूलाल मरांडी ने सभी परिवारों को आर्थिक सहयोग देते हुए हर ज़रूरी मदद का भरोसा दिया. सर्वप्रथम बाबूलाल कार्यकर्ताओं के साथ गुमगी पंचायत के पंडरिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही सड़क हादसे में मृत वार्ड सदस्य अनिता मुर्मू के परिजनों से मुलाक़ात की. इसके बाद वह सिंघो के मृत प्रवासी मजदूर राजेश कुमार के परिवार से भी मिले. जहां से लोकाय होते हुए बरदौनी के स्वर्गीय सावना हेम्ब्रम के परिवार से मिलने पहुंचे. अंत में वे ऑटो पलटने के हादसे में में मृत मजदूर नाईके मरांडी के परिजनों से मिलने कारीपहरी गांव पहुंचे. बाबूलाल मरांडी के साथ प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, उदय साव, सोनू हेंब्रम, संदीप शर्मा, नागो यादव सहित कई कार्यकर्ता थे. बता दें कि बीते दिनों गुमगी के पंडरिया की वार्ड सदस्य अनिता मुर्मू की गांवा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी. वहीं सिंघो के प्रवासी मजदूर राजेश कुमार की मौत छत्तीसगढ़ में एक्सीडेंट देखने से हुए हार्ट फेल के कारण हो गई थी. राजेश छत्तीसगढ़ में कारपेंटर का काम करता था. कारीपहरी के नाईके मरांडी की मौत लोकाय में ऑटो पलटने से हो गई थी. नाइके अपनी मां, चाची और भाई के साथ मजदूरी करने कोडरमा जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. यह">https://lagatar.in/pirtand-oath-was-administered-in-the-workshop-regarding-cleanliness-fortnight-campaign/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को लेकर कार्यशाला में दिलाई गई शपथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही