Search

 
 
 

तिसरी : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर घायल

 
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के थंभाचक में 8 फरवरी की शाम एक बाइक पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार एक किशोर घायल हो गए. गनीमत रही कि किशोर हेलमेट पहन रखा था. हेमलेट नहीं पहने होने से बड़ा हादसा हो सकता था. किशोर का नाम मनसाडीह ओपी क्षेत्र के सकसकिया गांव निवासी विनोद सोरेन (16) है. ग्रामीणों की मदद से उसे ऑटो में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. किशोर बोकारो के एक स्कूल में पढ़ाई करता है. कुछ दिनों पूर्व ही वह अपने गांव सकसकिया आया था. किसी काम से वह 8 फरवरी को गिरिडीह गया था. वापस लौटते समय बाइक पेड़ से टकरा गई. दुर्घटना की खबर पाकर भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर किशोर का हाल-चाल पूछा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548996&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : अहमदाबाद से मजदूर का शव पहुंचा मुखबली गांव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही