Search

तिसरी : बाल श्रमिक मुक्त देश का निर्माण हो: सुरेंद्र पंडित

Tisri (Giridih): तिसरी प्रखंड में विश्व बाल श्रम उन्नमुलन दिवस पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन ने तिसरी व गावां प्रखंड तथा बिहार के चकाई प्रखंड के बोंगी पंचायत में संचालित विभिन्न बाल मित्र ग्रामों में बाल मजदूरी के प्रति सशक्त हस्तक्षेप हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की गई. जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, बाल नेताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल संरक्षण समिति के सदस्यों व ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई. कई स्थानों पर रैली निकाल बाल मजदूरी के खिलाफ लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया गया. सभी से अपील करते हुए फाउंडेशन के जिला समन्वयक सुरेंद्र पंडित ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक कुप्रथा है, बच्चों के समेकित रूप से होने वाले विकास पर कुप्रभाव डालता है. बाल श्रम प्रतिषेध व विनियमन अधिनियम 1986 के तहत बच्चों से काम करने वालों पर एफआईआर हो सकती है. बाल मजदूर नजर आने पर उन्हें मुक्त कराने हेतु उपायुक्त,श्रम कार्यालय या टॉल फ्री नंबर 18003456526 पर अवश्य जानकारी दें. बाल श्रम का नियोजन न करें और ऐसा करने वालों को भी रोकें, तभी बाल श्रमिक मुक्त देश का निर्माण हो सकता है. मौके पर सुरेन्द्र सिंह, भीम चौधरी, अजय पाठक, शांति सोरेन, जीवधार, राजेश, पंकज, मुकेश, रोहित, पिंटू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=666860&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : डीसी सहित जिले के कई अधिकारियों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp