Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : बेटी ने सौतेली मां की पिटाई की, हुई बेहोश

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के नईटांड़ गांव में एक सौतेली बेटी ने अपनी सौतेली मां को बुरी तरह पिटाई कर बेहोश कर दिया. बेटी ने मां की पिटाई किस वजह से की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है? बेहोशी की हालत में उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. उसके सिर में गंभीर चोट आई है. महिला का नाम सुधीर रविदास की पत्नी प्रमिला कुमारी है. सुधीर दास की पहली पत्नी अपने चार बच्चों को घर में ही छोड़कर चली गई. पत्नी के जाने पर सुधीर दास ने प्रमिला से दूसरी शादी की. शादी के बाद प्रमिला ने एक बेटा को जन्म दिया. सुधीर रविदास दूसरे राज्य में काम करता है. इसी बीच बेटी ने मां को पीट दिया. मामले की सूचना सुधीर रविदास को दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=549094&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही