Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : मैट्रिक में जिला टॉपर कृतिका को डीसी ने किया सम्मानित

Tisri (Giridih): तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी की कृतिका कुमारी को मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप व राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने पर गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने 26 मई को उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कृतिका ने मैट्रिक में 97% यानि 486 अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है# साथ ही राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. कृतिका चंदौरी स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बरहमसिया से ही पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा दी थी. पिता सचिन कुमार राशन दुकान चलाते हैं और उनकी माता हाउसवाईफ है. कृतिका ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके परिवार और गुरुजनों का हाथ है. कृतिका ने बताया कि वह सिविल सर्विसेस की तैयारी कर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648848&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : बाल विवाह के ख़िलाफ लोगों से मुखर होने की अपील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही