Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : अहमदाबाद से मजदूर का शव पहुंचा मुखबली गांव

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के मुखबली गांव निवासी महादेव मुर्मू नामक मजदूर की मौत गुजरात के अहमदाबाद में काम करते वक्त तबीयत खराब होने पर हो गई. 8 फरवरी की सुबह उसका शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. पूरे गांव में मातम पसरा है. मृतक के पिता का नाम बड़कू मुर्मू है. पिता का भी निधन हो चुका है. शव पहुंचने की सूचना पाकर तिसरी प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव मुखबली गांव गए तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. साथ ही सहायता के तौर पर नगद राशि और एक क्विंटल चावल दिया. बहुत जल्द अंबेडकर आवास दिलाने का भी आश्वासन दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548345&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पेट्रोल छिड़ककर छात्र को जिंदा जलाया, आक्रोशित परिजनों ने टावर चौक को किया जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही