Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : पुलिया के नीचे विवाहिता का शव बरामद

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के डोरंडा मुख्य मार्ग पर घंघरीकुरा के समीप पुलिया के नीचे एक विवाहिता का शव बरामद 14 फरवरी को किया गया. शव की शिनाख्त गावां थाना क्षेत्र के चिहुटिया निवासी लखन चौधरी की 25 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में हुई है. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर विवाहिता का आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी फेंका पाया गया. उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हीरोडीह थाना क्षेत्र के टिकोडीह निवासी हेमराज पासी के साथ हुई थी. मृतका के पिता लखन चौधरी के अनुसार उसकी बेटी तीन दिन पूर्व ससुराल से मायके आई थी. 13 फरवरी को पति के कहने पर बैंक ऑफ इंडिया के गावां ब्रांच रुपए निकालने गई. बैंक रवाना होने के बाद घर नहीं लौटी. 14 फऱवरी की सुबह पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने शव को देखा. ग्रामीणों ने तिसरी और गावां थाना को सूचना दी. खबर पाकर तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद और गांवा थाना प्रभारी पिंटू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया. शव को देखकर पत्थर से कूचकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=554396&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही