Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : लक्ष्मीपुर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

TISRI (GIRIDIH) : तिसरी थाना इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं. हलाकि मारपीट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन मामले की तह में जमीन विवाद बताया जा रहा है. बहरहाल मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं. इस संबंध में प्रथम पक्ष की शर्मिला देवी का कहना है कि वे घोरान घेरकर वापस जा रहीं थीं. तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष की लक्ष्मी देवी ने कहा कि वे अपना घर बनवा रहीं है, जिसे रोकने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की. फ़िलहाल दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. यह">https://lagatar.in/pirtand-vishwa-hindu-parishad-submitted-memorandum-to-the-governor-in-the-name-of-bdo/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : विश्व हिंदू परिषद ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही