Search

तिसरी : देश और सूबे में फिर बनाएं भाजपा सरकार : बाबूलाल

Tisri (Giridih) : बाबूलाल मरांडी ने बुधवार 14 जून को तिसरी प्रखंड स्थित पिपराटांड गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया. 2.22 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाना है. मौके पर बाबूलाल ने संवेदक को सख्त हिदायद देते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिलान्यास समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता से एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनाने की अपील की है. बाबूलाल ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी, तब विकास के चारों पहिये सरपट दौड़ते थे. जगह-जगह पुलपुलिया और सड़कों का निर्माण किया गया. लेकिन राज्य में हेमंत सोरेन सरकार आने से विकास कार्यों की गति थम सी गई है. मौके पर भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंडित,तिसरी मुखिया किशोरी साव, किशुन यादव, कुणाल सिंह,विकास सिंह, इलियास अंसारी,प्रकाश पासवान, सुनिल यादव, सोनू यादव सहित कई लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-modi-government-will-be-formed-again-in-2024-babulal-marandi/">यह

भी पढ़ें : धनवार : 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार - बाबूलाल मरांडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp