Search

 
 
 

तिसरी : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर चार घायल

 
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के लचकन गांव में मंगलवार 25 अप्रैल को भवन निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर निर्माणाधीन भवन के मालिक सहित चार मजदूर घायल हो गए. घायलों को तत्काल तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार गुमगी के लचकन निवासी संतोष राय घर बनवा रहे थे. जिसमें उमेश, भीम और नकुल मजदूरी कर रहे थे. इसी दौरान निर्माणाधीन भवन के पास से गुजरे ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर सभी मामूली रूप से घायल हो गए. घायलों में निर्माणाधीन भवन के मालिक 42 वर्षीय संतोष राय, खिरोद निवासी 20 वर्षीय उमेश पंडित, मानपुर निवासी 42 वर्षीय भीम राय और लचकन के ही नकुल राय शामिल हैं. घटना के बाद घायलों को निजी वाहन से तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ.जैनेन्द्र और स्वास्थ्यकर्मी अनूप ने उनका उपचार किया. यह">https://lagatar.in/giridih-police-disclosed-jamuas-vasudev-murder-case-three-arrested-including-woman/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जमुआ के वासुदेव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, महिला समेत तीन अरेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही