Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी: रोजगार का एकमात्र साधन ढिबरा को जल्द चालू करे सरकार: राजकुमार यादव

Tisari(Giridih): पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने 1 मई को तिसरी प्रखंड के मृतक प्रवासी मजदूर राजेश मिस्त्री के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. प्रवासी मजदूर राजेश मिस्त्री की मौत तबियत खराब होने के कारण कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ में हो गई थी. वह वहां कारपेंटर का काम करता था. अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मृत्यु हो गई थी. राजकुमार यादव ने कहा कि अगर झारखंड में रोजगार की व्यवस्था रहती तो लोग बाहर कमाने नहीं जाते. एक तरफ हमलोग मजदूर दिवस मना रहें हैं वहीं दूसरी तरफ एक मजदूर का परिवार शोक मना रहा है. ढीबरा ही इस इलाके के लिए एक मात्र रोजगार का साधन है. रोजगार को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ढिबरा को जल्द से जल्द चालू कराने का आग्रह किया है.मौके पर मुन्ना मिस्त्री, राजेश यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625171&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: वन विभाग ने माइका फैक्ट्री के बाहर पाउडर लोड ट्रक किया जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही