Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : गड़कुरा से अवैध ढिबरा लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक को भेजा गया जेल

Tisri (Giridih) : तिसरी पुलिस ने शुक्रवार 28 अप्रैल की रात गड़कुरा से अवैध ढ़िबरा लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. जानकारी के अनुसार ढ़िबरा लदा यह ट्रैक्टर गड़कुरा होते हुए बरवाडीह की ओर जा रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया गया. ट्रैक्टर के साथ ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

   ढ़िबरा का अवैध व्यापार चालू होने से चर्चाओं का माहौल गर्म

कई दिनों से क्षेत्र में ढ़िबरा का अवैध कारोबार दोबारा शुरू होने की चर्चा उड़ रही थी. अब ढ़िबरा लदा ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद इस ख़बर पर मुहर लग गई है. जिसके बाद बाजार में चर्चाओं का माहौल गर्म है. कोई विभाग पर मिली भगत का आरोप लगा रहा है तो कोई इसके चोरी छिपे ही संचालित होने की बात कर रहा है.

       देर रात मालवाहकों में भरकर जिला भेजा जाता है ढ़िबरा

सूत्रों के अनुसार ढ़िबरा व्यापारियों ने इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट का नया तरीका निकाला है. छोटे व्यापारियों से कौड़ी के भाव ढ़िबरा खरीदकर उन्हें किसी सुनसान जगह लाने को कहा जाता है. छोटे व्यापारी ट्रैक्टर पर ढ़िबरा लोड कर बताये गए जगह पर पहुंचते हैं, जहां से बड़े मालवाहकों में उसे लोड कर पूरी मुस्तैदी के साथ देर रात जिले के लिए रवाना किया जाता है. बताया तो यह जाता है कि संबंधित व्यापारी ढ़िबरा लदे मालवाहक को स्कॉर्ट कर गिरिडीह तक ले जाते हैं.

              मजदूर और छोटे व्यापारी झेल रहे नुकसान

जानकार बतातें हैं कि बड़े व्यापारी पहले से कम कीमतों में ही खरीदारी करते हैं और गिरिडीह ले जाकर अधिक कीमतों में इसे बेचते हैं. इसके अवैध कारोबार से केवल चंद लोगों और कुछ अधिकारियों को ही अब तक फायदा होता रहा है. इसमें गरीब मजदूर केवल मोहरा बनकर रह जाते हैं. यह">https://lagatar.in/giridih-red-color-day-celebrated-at-bns-dav-public-school/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया रेड कलर डे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही