Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : बड़े पैमाने पर बिहार में हो रही है अवैध शराब की तस्करी

Tisari(Giridih): जिले के तिसरी प्रखंड के कई इलाकों से माफिया बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी बिहार राज्य में कर रहें हैं. इस अवैध कारोबार के लिए माफिया अलग-अलग हथकंडे भी अपनाते रहें हैं.हाल ही में हेठली कन्हाय में गिट्टी के नीचे अवैध शराब रखे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसका खुलासा हुआ था. लेकिन पुलिस इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम है. हालांकि पुलिस समय-समय पर कार्यवाई करती है बावजूद इसके शराब माफिया रात-दिन बेखौफ होकर कारोबार चलातें हैं. माफिया अवैध शराब की खेप तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक से गगनपुर होते हुए बिहार भेज रहें है. वहीं मनसाडीह ओपी क्षेत्र का उजबे, कुण्डी व बिरनी गांव भी तस्करी के लिए सुरक्षित मार्ग है.जानकर बताते हैं कि सबसे अधिक तस्करी इसी रास्ते से की जाती है. इसके अलावा लोकाय थाना क्षेत्र के थानसिंहडीह से भी शराब बिहार भेजी जाती है. ये सभी इलाके बिहार राज्य से सटे हैं जिसका भरपूर फायदा शराब माफिया उठा रहें हैं. अवैध कारोबार में तिसरी व चंदौरी के कई गुर्गे हैं शामिल इस अवैध कारोबार में मुख्य रूप से तिसरी और चंदौरी के कई गुर्गे शामिल हैं. ज्यादातर बाईकों से ही शराब की तस्करी की जाती है.कई अवैध शराब कारोबारियों पर एफआईआर भी हुआ है. इस कारोबार में कई सफ़ेदपोश लोगों के भी जुड़े होने की चर्चाएं है. बिहार में जारी शराबबंदी से माफियाओं की चांदी बिहार में हुई शराबबंदी से शराब माफियाओं की चांदी हो गई है. झारखण्ड से शराब ले जाकर दो से तीन गुणा अधिक कीमतों पर बेचा जाता है.यहां तक की नकली शराब को भी धड़ल्ले से खपाया जा रहा है. उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि शराब की तस्करी को रोकने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसमें कई बार सफलता भी मिली है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653595&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनवार : नाबालिग युवती अपहरण मामले में पुलिस के खिलाफ रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही