Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : मामूली विवाद में भाई ने की भाई की बेरहमी से पिटाई

Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के कोरचांचो गांव में बुधवार 8 मार्च की रात मामूली बात को लेकर एक शख्स ने अपने ही सगे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से जख्मी छोटे भाई अब्राहम किस्कू को परिजन 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए राजकीय अस्पताल तिसरी लेकर पहुंचे. जहां डॉ.नटराजन ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घायल अब्राहम किस्कू की मां चुड़की बेसरा ने बताया कि उनकी बकरी दूसरे के खेत में चली गई थी, जिसे अब्राहम किस्कू वापस ले आया था. इसी बात से नाराज उसके भाई दिनेश किस्कू और पोते रोहित किस्कू ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोपी द्वारा अपनी मां के साथ भी मारपीट करने की बात कही जा रही है. घटना को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज़ नहीं करवाई है. यह">https://lagatar.in/giridih-jharkhand-mazdoor-morcha-held-a-meeting-on-womens-day/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महिला दिवस पर झारखंड मजदूर मोर्चा ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही