TISRI (GIRIDIH): तिसरी प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों व कर्मचारियों का मनमाना रवैया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. पूर्व में भाजपा, जेएमएम, भाकपा माले आदि ने इन मामलों को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था. बावजूद इसके अधिकारी और कर्मचारी बेपरवाह हो अपने अंदाज में कार्य करने में मशगुल हैं. इनकी कार्यशैली के कारण तिसरी प्रखंड के सिंघो पंचायत निवासी लीलो यादव जमीन का मोटेशन करवाने के लिए लगभग चार वर्षो से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहें हैं. भुक्तभोगी लीलो यादव बतातें हैं कि वे अपनी माता कैली देवी के नाम की जमीन जिसका खाता नम्बर 1 , प्लॉट संख्या 800 रकवा 40 डिसमिल का दाखिल ख़ारिज कराने के लिए अंचल कार्यालय के कर्मचारी रामनरेश चौधरी को 16 जुलाई 2019 को कागजात दिए थे. जिसका रिसीविंग भी दिया गया है.कर्मचारी ने खर्च के नाम पर उनसे पैसे की मांग की थी. प्रभारी सीओ दीपक कुमार से भी मिले पर वे भी टालते रहे. अंचल कर्मियों की लापरवाही के कारण वे अपने पुत्री का नामांकन भी नहीं करवा पाए. हजारों रुपए केवल अंचल कार्यालय आने में ही खर्च हो चुके हैं. प्रभारी सीओ दीपक कुमार ने कहा है कि यह मामला डीसी के भी संज्ञान में है.कर्मचारी ने कहा कि इंटरनेट संबंधित समस्या के कारण इनका कार्य नहीं हो पाया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619336&action=edit">यह
भी पढ़ें: बेंगाबाद : नक्सली भाई-बहन के सत्यापन के लिए बेंगाबाद पहुंची बिहार पुलिस [wpse_comments_template]
तिसरी: म्यूटेशन के लिए चार साल से चक्कर लगा रहें हैं लीलो यादव

Leave a Comment