Search

 
 
 

तिसरी : माले का भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रदर्शन

 
Tisri (Giridih): भाकपा माले ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष 23 मई को प्रदर्शन किया. जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. मौके पर ही बीडीओ को आई वृद्धा व विधवा महिलाओं का पेंशन करने को कहा गया. साथ ही मनरेगा योजना में कमीशन खोरी बंद करने, भूमिहिनो को भूमि और गरीबों को वनाधिकार देने, पंचायतों में कैंप लगाकर दाखिल ख़ारिज व गैरमजरुआ जमीन का रशीद काटने, योजनाओं की स्वीकृति पर पैसे लेने वाले पदाधिकारी को निलंबित करने, लाभुकों को वृद्धा व विधवा पेंशन देने, लाभुकों को  अम्बेडकर आवास देने, भूमाफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने, मनरेगा का पैसा सीधे लाभुक के खाते में भेजने, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कमीशनखोरी बंद करने, तिसरी में बालिका उच्च विद्यालय व डिग्री कॉलेज की स्थापना करने सहित अन्य मांगों को लेकर डीसी के नाम बीडीओ संतोष प्रजापति को मांग पत्र सौंपा गया. मांगें पूरी नहीं होने पर प्रखंड मुख्यालय में भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा अब धीरेन्द्र बाबा के आशीर्वाद से चुनाव जितना चाह रही है. देश अब धीरेन्द्र बाबा,योगी बाबा और मोदी बाबा से नहीं चलेगा बल्कि मजदूर, किसान, दलित, आदिवासियों से चलेगा. धनवार विधानसभा के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं. प्रखंड व अंचल कार्यालय में बगैर चढ़ावे का कोई काम नहीं होता. स्थानीय सांसद और विधायक को आम जनता से कोई मतलब नहीं है.कार्यशैली में सुधार नहीं करेंगे तो ब्लॉक में तालाबंदी की जाएगी. भूमि संरक्षण तालाब की जांच होनी चाहिए. मौके पर मुन्ना राणा,राजकुमार दयाल,मुन्ना गुप्ता, जयनारायण यादव, सहदेव ठाकुर, छोटी यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646091&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : जेएमएम छोड़ दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही