Ranchi: सात दिवसीय डुंरड कप का तीसरा मैच 4 अगस्त को मोरहाबादी मैदान के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच जमशेदपुर एफसी बनाम दिल्ली एससी के बीच खेला जाएगा. शाम 4 बजे से यह मैच शुरू होगा. इस मैच का टिकट एक अगस्त से वितरण होगा. खेल प्रमियों को टिकट निर्धारित समय पर मिलना शुरू होगा. इस मैच के बाद 7 अगस्त को एससी दिल्ली बनाम डिफेंडर्स एफसी के बीच मुकाबला होगा. जो शाम 4 बजे से शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें -
इसके बाद तीन और मैच होगा, जिसमें 10 अगस्त को एससी दिल्ली बनाम इंडियन एयर फोर्स के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा. यह शाम 7 बजे से होगा. 13 अगस्त को जमशेदपुर एफसी बनाम इंडियन एयर फोर्स के बीच शाम 4 बजे से शुरू होगा. 16 अगस्त को विजेता टीम एक बनाम विजेता टीम दो के बीच महामुकाबला होगा. यह मैच काफी दिलचस्प होगा. क्योंकि फाइनल मैच होगा,जो विजेता बनेगा, उसे डुरंड कप का उपाधि मिलेगी.
इससे पहले दो मैच हो चुका है. जिसमें 26 जुलाई को जमशेदपुर एफसी बनाम डिफेंडर्स के बीच मैच हो चुकी है. इसके बाद भी 29 जुलाई को भी बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियएण में इंडियन एयर फोर्स बनाम डिफेंडर्स एफसी के बीच मुकाबला हो चुका है. रांची में 135 वां संस्करण के तहत डुरंड कप मैच का आयोजन हो रहा है. इसबार रांची को मैच की मेजबानी मिली है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment