Jamtara: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत दक्षिणीडीह मध्य विद्यालय में BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक एवं चुनाव पाठशाला की तीसरी बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी अनन्त कुमार एवं एईआरओ सह अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई.

बैठक में मतदान सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने बीएलओ एवं बीएलए-2 को प्राप्त गणना प्रपत्रों के समय पर संग्रहण एवं सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही ASDD सूची को अंतिम रूप देने, एक ही परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर सुनिश्चित करने तथा आवश्यक अभिलेखों का सही ढंग से संधारण करने पर विशेष जोर दिया गया.
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि विदेशी नागरिकों से संबंधित प्राप्त इन्क्वायरी प्रपत्रों पर नियमानुसार विचार-विमर्श कर उनकी सूची ईआरओ/एईआरओ को उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो सके.
इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से सभी बीएलओ एवं बीएलए-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने का आह्वान किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment