Search

 
 
 

पलामू: झारखंड चैंबर की कार्यकारिणी समिति की तीसरी बैठक संपन्न

 
Medininagar: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्तमान सत्र के कार्यकारिणी समिति की तीसरी बैठक डाल्टनगंज में हुई. पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के आतिथ्य में इस बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सासद बीडी राम व जिले के करीब 150 से अधिक व्यापारी शामिल थे. खासमहल की समस्या से जिले के विकास में हो रही कठिनाई, शहर से बाहर नये इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित करने की जरुरत, डाल्टनगंज शहर के विकास के लिये जिले में टाउन प्लानर की पदस्थापना से मुद्दों पर विमर्श किया गया. जिले में ड्रग तस्करों की सक्रियता से विधि-व्यवस्था की होनेवाली समस्या पर व्यापारियों ने चिता जताई. कहा गया कि जिले के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा भवनाथपुर में इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग कलस्टर के स्थापना का निर्णय लिया गया है. सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए. सकारात्मक रूप से हुई इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जिले के विकास से जुड़े मुद्दों व उनकी भावी कार्ययोजना से सांसद बीडी राम ने व्यापारियों को अवगत कराया.

डाल्टनगंज के विकास के लिये टाउन प्लानर की पदस्थापना पर विमर्श

जिले के व्यापारियों ने बताया कि समस्याओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चैबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने विभागीय स्तर पर वार्ता के लिए आश्वस्त किया. बताया कि फेडरेशन के निरतर प्रयासों से डाल्टनगंज में एक अतिरिक्त इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना के लिये जियाडा द्वारा उपायुक्त पलामू को भूमि चिन्हित का आग्रह जारी कर दिया गया है. जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई होने की संभावना है. राज्य में भवन नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी करने की दिशा में नगर विकास मंत्री के द्वारा किये जानेवाले प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे सरकार को करोड़ों रूपये राजस्व की प्राप्ति तो होगी ही, राज्यवासियों की वर्षों से बनी हुई समस्या का समाधान भी संभव होगा. मौके पर चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उदयशंकर दुबे, संजय अग्रवाल, रमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड, डॉ अभिषेक रामाधीन, रोहित पोद्दार, प्रवीण लोहिया, साहित्य पवन, संजय अखौरी, मुकेश अग्रवाल, प्रवक्ता सुनिल सरावगी समेत पलामू चेबर के अध्यक्ष आनंद शंकर, लातेहार चैम्बर के अध्यक्ष सुशिल अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, दीपक मुरारका, तेज्विंदर सिंह, अन्य पदाधिकारी एवं पलामू चेंबर के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही