Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : एक जून से लापता महिला का शव पुराने अबरख खदान से बरामद

गिरफ़्तार तीन आरोपियों की निशानदेही पर मिली लाश, पूछताछ ज़ारी
Tisri (Giridih) : लोकाय थाना इलाके के दानोखुट्टा गांव के जगदीश राय की 45 वर्षीय पत्नी रीना देवी का शव पुलिस ने तिसरी थाना क्षेत्र के बरईपाट स्थित कुरावा पहरी के पुराने अबरख खदान से बरामद किया है. शुक्रवार की सुबह पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, बीडीओ संतोष प्रजापति, तिसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, लोकाय थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार दल बल के साथ खदान पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को निकलकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा. मृतका रीना देवी बीते एक जून को बिना कुछ बताये अपने घर से चलीं गई थी. उनके पति जगदीश राय चेन्नई में रहकर मजदूरी करते हैं. खोजबीन के बाद पुत्र संदीप राय ने सात जून को लोकाय थाना में मां की गुमशुदगी की रपट लिखवाई थी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की तफ़्तीश आगे बढ़ी. छानबीन के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. उक्त तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरईपाट स्थित पुराने खदान से रीना देवी का शव बरामद किया. खदान से शव निकालने के लिए भी पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. घंटो की खोजबीन में पुलिस को केवल महिला का बैग और कुछ सामान बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस एक आरोपी को खदान लेकर पहुंची. उसी की निशानदेही पर खदान की सुराख़ से ही शव को बरामद किया गया. फ़िलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में रखा है. पुलिस भी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. यह">https://lagatar.in/third-son-injured-father-and-mother-by-beating-them-with-sticks/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : पुत्र ने पिता और मां को लाठी से पीटकर किया घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही