3rd Oneday India vs WestIndies : भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी हो जाने पर सीरीज रोमांचक हो गया है. सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे निर्णायक हो गया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच 1 अगस्त को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच वेस्टइंडीज ने जीतकर भारतीय टीम को सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल, दूसरे वनडे में चौंकाने वाले बदलाव हुए थे. रोहित शर्मा और विराट कोहली का आराम दिया गया था. लेकिन कोहली और रोहित की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए खिलाड़ी उम्मीद पर खड़े नहीं उतर पाए. तीसरे वनडे में रोहित और कोहली की वापसी होगी तो किसे प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा. यह सवाल सबके सामने हैं. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-opposition-protest-against-violence-in-manipur-on-august-1/">पाकुड़
: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ विपक्ष का धरना-प्रदर्शन 1 अगस्त को
: भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ विपक्ष का धरना-प्रदर्शन 1 अगस्त को
कोहली और रोहित के आने से कौन होगा बाहर
संजू सैमसन ने दूसरे वनडे में निराश किया था. ऐसे में यही उम्मीद है कि कोहली के वापस आने से सैमसन को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. क्योंकि ईशान किशन ने दूसरे वनडे में अर्धशतक ठोका था और वो इस समय अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं, रोहित के आने से अक्षर पटेल का बाहर जाना तय माना जा रहा है. हालांकि सूर्यकुमार यादव ने भी दोनों वनडे में कोई खास कमाल नहीं किया है लेकिन सूर्या को कोच और कप्तान का सपोर्ट है. ऐसे में यही उम्मीद है कि सूर्या तीसरे वनडे में भारतीय इलेवन का हिस्सा होंगे. इसे भी पढ़ें :हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-clashes-between-two-groups-during-the-saffron-yatra-fierce-stone-pelting-many-injured/">हरियाणा: भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
Leave a Comment