Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम 17 फीसदी तक बढ़ा, 1 जून से कार और बाइक खरीदना हो जायेगा महंगा

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : देशभर में महंगाई चरम पर है. पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने के तेल तक महंगे हो गये हैं. 1 जून 2022 से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जायेगा. इसके पीछे की मुख्य वजह थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ना है. नोटिफिकेश के अनुसार, इंश्योरेंस प्रीमियम में 6 फीसदी से लेकर 17 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने वाली है. ऐसे में अगर आप 1 जून से पहले गाड़ी खरीदते हैं तो आपको फिलहाल जो प्रीमियम अमाउंट तय है, वही चुकाना होगा. (पढ़े,">https://lagatar.in/pm-modi-reviews-ntpc-patratu-and-north-karanpura-plants/">पढ़े,

पीएम मोदी ने की एनटीपीसी पतरातु और नॉर्थ कर्णपुरा प्लांट की समीक्षा)

कार पर 23 फीसदी ज्यादा चुकाने होंगे प्रीमियम

बता दें कि भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाता है. लेकिन इस बार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Transport Ministry) ने नोटिफिकेशन जारी कर प्रीमियम बढ़ाने की घोषणा की है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1000 से 1500 CC  तक की कार पर 6 प्रतिशत ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा. इसके अलावा 1000 CC  तक की कार पर 23 प्रतिशत ज्यादा प्रीमियम देना होगा, जो एकमुश्त 3 साल के लिए होगा. इसे भी पढ़े : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-tweet-mla-saryu-rais-challenge-tell-modi-about-the-corruption-of-prem-prakash-get-it-investigated/">बाबूलाल

मरांडी का ट्वीट, विधायक सरयू राय की चुनौती, मोदी को बताये प्रेम प्रकाश के भ्रष्टाचार, करायें जांच

150cc से ज्यादा की बाइक पर 15 प्रतिशत ज्यादा प्रीमियम

वहीं दोपहिया वाहन खरीदारों को भी इससे छुटकारा नहीं मिलेगा. चालकों को नयी टू व्हिलर खरीदने पर अब 17 फीसदी ज्यादा प्रीमियम चुकानी होगी. वहीं 150cc से ज्यादा की बाइक पर प्रीमियम में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जायेगी. मालूम हो कि  मोटर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में 3 साल बाद बढ़ोतरी होने वाली है. इसे भी पढ़े : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-income-tax-raid-on-the-whereabouts-of-builder-close-to-prem-prakash/">BREAKING

: प्रेम प्रकाश के करीबी बिल्डर के ठिकाने पर इनकम टैक्स का छापा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही