Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव का तीसरा चरण : ओरमांझी व नामकुम प्रखंडों में जिप सदस्य के लिए 22 पर्चे दाखिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झाऱखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार से पहले चरण का प्रचार अभियान शुरू हो जायेगा. दूसरे चरण के लिए नामांकन का काम संपन्न हो गया है. वहीं तीसरे चरण के लिए नामांकन जारी है. शुक्रवार को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए रांची समाहरणालय ब्लॉक ए में जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षित सीट से 8 और अनारक्षित सीट से 14 पर्चे भरे गये. तीसरे चरण में ओरमांझी और नामकुम प्रखंड में चुनाव होने हैं. ओरमांझी प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए आरक्षित घोषित वार्ड 21 से 5 और अनारक्षित वार्ड 22 से 8 पर्चे भरे गये.

अबतक कुल 33 पर्चे भरे जा चुके हैं

वहीं नामकुम प्रखंड में तीन जिला परिषद सदस्य पद के लिए अनारक्षित वार्ड 25 से 6 और आरक्षित वार्ड 26 से 2 और वार्ड 27 से एक पर्चे भरे गए. गुरुवार को कुल 11 पर्चे भरे गए थे. इन दोनों प्रखंडों में जिला परिषद सदस्य पद के लिए अबतक कुल 33 पर्चे भरे जा चुके हैं. मालूम हो कि दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का कार्य संपन्न हो चुका है. इस चरण में रांची जिले के लापुंग, इटकी, नगड़ी और कांके प्रखंडों में जिला परिषद पद के लिए 72 महिलाएं और 19 पुरुषों ने पर्चे दाखिल किये हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/panchayat-elections-in-jharkhand-election-symbols-allotted-for-the-first-phase-campaigning-starts-from-saturday/">झारखंड

पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए चुनाव चिह्न आवंटित, शनिवार से प्रचार शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही