Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : सीओ और बीडीओ के आश्वासन के बाद राजकुमार शर्मा का आंदोलन समाप्त

Tisri (Giridih) : तिसरी में कृषि फार्म की जमीन को भूमाफियाओं से अतिक्रमण मुक्त कराने और जल नल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा का आंदोलन बीडीओ व सीओ के आश्वासन के बाद मंगलवार 25 अप्रैल को समाप्त हो गया. तिसरी के प्रभारी सीओ दीपक कुमार ने कृषि फार्म की जमीन का 10 दिनों के अंदर मापी करवाने का लिखित आश्वासन दिया है. वहीं बीडीओ संतोष प्रजापति ने प्रखंड में चल रहे जल-नल योजनाओं की निष्पक्षता से जांच करने का भरोसा दिया. दोनों पदाधिकारियों ने आश्वासन के बाद राजकुमार शर्मा को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया. बता दें कि तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्ज़ा और प्रखंड में चल रही जल-नल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राजकुमार शर्मा सोमवार 24 अप्रैल को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे थे. यह">https://lagatar.in/bengabad-bihar-police-reached-bengabad-for-verification-of-naxalite-brothers-and-sisters/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : नक्सली भाई-बहन के सत्यापन के लिए बेंगाबाद पहुंची बिहार पुलिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही