Search

 
 
 

थर्ड रांची ओपन स्नूकर टूर्नामेंट शुरू

 
Ranchi : थर्ड रांची ओपन स्नूकर टूर्नामेंट गुरुवार को गेमर्स गैरेज बरियातू में शुरू हुआ. शिक्षाविद डॉ मोहम्मद जाकिर ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट होते रहना चाहिए ताकि खिलाड़ियों में उनके खेल में सुधार के साथ बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा जागृत हो सके. चार दिन चलने वाली इस प्रतियोगी में मास्टर स्नूकर, स्नूकर, 6 रेड स्नूकर, मिनी स्नूकर एवं 9 बॉल्स के इवेंट्स होंगे. विजेताओं एवं उप विजेताओं को कैश, ट्रॉफी और क्लब का मेंबरशिप दिया जाएगा. उद्घाटन के अवसर पर यश किंगर, इंद्र, टीपू, जॉनसन, तनवीर, सिद्धू, रिक्की सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रामदयाल">https://lagatar.in/ramdayal-munda-challenge-trophy-bandhgari-fc-and-arshit-club-ranchi-won-their-matches/">रामदयाल

मुंडा चैलेंज ट्रॉफी : बांधगाड़ी एफसी और अर्षित क्लब रांची ने अपने मुकाबले जीते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही