Search

 
 
 

थर्ड रांची पेडिकॉन और ईस्ट जोन मिड टर्म सीएमई की कांफ्रेंस संपन्न

 
 Ranchi : इंडियन एकेडमिक ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) रांची शाखा द्वारा कांके होली डे होम में थर्ड रांची पेडिकॉन और ईस्ट जोन मिड टर्म सीएमई की दो दिवसीय कांफ्रेंस रविवार को संपन्न हुई, अंतिम दिन पेडिकॉन का शुरुआत भागवत गीता के साथ की गयी. एम्स दिल्ली से आये हुए डॉक्टर सचित आनंद ने नवजात शिशुओं में नेक्रोटिज़िंग एंट्रोकोलिटिस में शल्य चिकित्सा की आवश्यकता और नवीनतम पद्धतियों के विषय में बताया. कलकत्ता से आये डॉक्टर अतानू भद्रा ने किशोरावस्था की समस्याओं और बीमारियों के इलाज विषय पर प्रकाश डाला.

कॉन्फ्रेंस में देश व राज्य भर से 250 शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल हुए 

डॉक्टर ए एस वसुदेव ने बच्चों के किडनी की बीमारी और रात में बच्चों द्वारा बिस्तर गीला करने की समस्या पर ज़ोर दिया. डॉक्टर निगम प्रकाश नारायण ने रिकेट्सियल बीमारियों के ईलाज से संबंधित जानकारी दी. झारखंड से डॉक्टर राजेश कुमार ने नवजात शिशुओं के आँत से संबंधित बीमारियों के बारे मे बताया. बोकारो से आये डॉ सुबोध चंद मुंशी ने बच्चों में होने वाले गठिया रोग पर अपना व्याख्यान दिया. जमशेदपुर से आये डॉ सुधीर मिश्रा ने बच्चों की मिर्गी बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवाईयों के बारे में बताया. दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देश व राज्य भर सेआये 250 शिशु रोग विशेषज्ञों ने शिशु चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे आधुनिकतम बदलावों पर अपने विचार रखे. इस दौरान सभी शिशु रोग विशेषज्ञों को चिकित्सा के नवीनतम पद्धतियों से अवगत कराया गया।. विशेषज्ञों ने आधुनिकतम चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित अनुभवों को साझा किया।. थर्ड रांची पेडिकॉन के सफल बनाने में शिशु रोग विशेषज्ञ सह ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. राजेश कुमार , को ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ प्रेम कुमार व डॉ अनिताभ कुमार ,डॉ राजीव मिश्रा ,डॉ पी के गुप्ता ,डॉ अजीत सहाय,डॉ शैलेश कुमार ,डॉ अमरदीप, डॉ एंथोनी ,डॉ नीलोत्पल,डॉ विनोद कुमार ,डॉ दीपक ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही