Search

तिसरी : भू-माफियाओं के ख़िलाफ़ सामाज़िक कार्यकर्ता का सत्याग्रह, बेमियादी भूख हड़ताल शुरू

रोहित भारती Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म की सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर भू-माफियाओं के कब्जे का मामला सामने आया है. बीते कई सालों से उक्त जमीन पर धीरे-धीरे कब्ज़ा करने का सिलसिला ज़ारी है. जबकि प्रशासन पूरी तरह मुकदर्शक बना रहा है. कृषि विभाग ने फार्म की अपनी जमीन का सीमांकन कराया है, लेकिन आरोप है कि सीमांकन में खेल कर भू माफियाओं को बचाने का प्रयास किया गया.

                      बेची भी जा रही जमीन

इस जमीन को तो माफियाओं ने लूटा सो लूटा, कुछ माफियाओं ने इसे मोटी कीमत लेकर दूसरे लोगों को बेच भी दिया है. तिसरी के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा ने कई बार स्थानीय और जिला प्रशासन को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है. [caption id="attachment_618333" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/KRISHI-FARM-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> कृषि फार्म पर बना अवैध निर्माण[/caption]

                        विभाग दे रहा संरक्षण

राजकुमार शर्मा के मुताबिक कृषि फार्म के खाता नंबर एक, प्लॉट न. 40 के 25 एकड़ जमीन का 40 प्रतिशत स्थानीय लोगों व भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है. बताया कि कब्जा किए गए जमीन का कुछ लोगों द्वारा तिसरी अंचल कार्यालय की मिलीभगत से फर्जी बंदोबस्ती का कागजात भी तैयार करवा लिया गया है. आरोप है कि जमीन पर स्थित तालाब में कुछ लोग अवैध तरीके से मछली पालन भी कर रहे हैं. राजकुमार ने कहा कि विभाग गलत सीमांकन करके भू-माफियाओं को बचाने में लगा है.

जांच की मांग को लेकर अनशन पर बैठे राजकुमार शर्मा

राजकुमार शर्मा सोमवार 24 अप्रैल से कृषि फार्म की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. साथ ही राजकुमार प्रखंड में जल-नल योजना में संवेदक पर भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोनों मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

                हर जगह किया गया अनसुना

राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे पूर्व में इन दोनों मामलों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय, गिरिडीह डीसी, एसडीओ खोरीमहुआ, बीडीओ तिसरी और सीओ तिसरी के पास आरटीआई के माध्यम से लिखित शिकायत भी कर चुके हैं. लेकिन मामले में अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है. अंततः उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर उन्हें अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है.

  आवेदन आने पर जरूर कार्रवाई होगी : प्रभारी सीओ

प्रभारी सीओ शिव दीपक कुमार ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई भी आवेदन नहीं मिला है. अगर आवेदन मिलता है या ऊपर से कोई आदेश आता है तो इस पर जांच जरूर होगी. अगर मामला सत्य पाया गया तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी. यह">https://lagatar.in/village-bloody-conflict-between-two-brothers-half-a-dozen-people-injured/">यह

भी पढ़ें : गावां : दो भाईयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp