Search

 
 
 

बिहार विधानसभा में आज पेश होगा तृतीय अनुपूरक बजट

 
Patna: बिहार विधानसभा में आज तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. उससे पहले सदन के अंदर और बाहर हंगामा देखने को मिला. आज भी सदन में हंगामा जारी है. सदन में बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बयान पर सीपीआईएमएल विधायक सत्यदेव राम ने खूब हंगामा किया. विधायक सत्यदेव राम ने तंज कसते हुए कहा कि बुधवार को  भोजनावकाश के बाद बीजेपी विधायक ने सदन के अंदर जिस तरीके से बात की वह भाषा सदन के अंदर नहीं चेलगी. उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि संजय सरावगी सदन के अंदर माफी मांगें.

क्या कहा था संजय सरावगी ने ?

बुधवार को बजट सत्र के तीसरे दिन भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई तो भारी हंगामा हुआ. बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने सदन में सवाल उठाया और कहा था कि कल माले विधायक महबूब आलम ने बीजेपी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद भी अध्यक्ष ने नहीं रोका. संजय सरावगी ने आपा खोते हुए कहा कि कहां गया मीरजाफर की औलाद महबूब आलम, कहां गया ...उस पर कार्रवाई करिए. संजय सरावगी के इसी बयान पर आज गुरुवार को सदन में एक बार फिर बवाल हो गया. सीपीआईएमएल के विधायक ने माफी मांगने के लिए कहा. इसे भी पढ़ेंबजट">https://lagatar.in/budget-session-male-mla-vinod-singh-raised-issue-formation-of-waqf-board/">बजट

सत्र : माले विधायक विनोद सिंह ने सदन में उठाया वक्फ बोर्ड गठन का मुद्दा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही