Search

 
 
 

तीसरा टी-20 मैच: रातभर सो नहीं सके सूर्य कुमार यादव, इंग्लैंड का लगभग छीन लिया था चैन

 
New Delhi: टीम इंडिया ने तीसरा टी-20 मुकाबला 17 रनों से हार गया था. लेकिन मैच के दौरान दिल जीता तो भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने. क्रिकेट प्रशंसक उनकी शतकीय पारी से विस्मित हो गये. लक्ष्य के कुछ देर पहले सूर्य कुमार यादव आउट हो गये नहीं तो सीरीज भारत के नाम 3-0 से होता. सूर्यकुमार ने सिर्फ 55 गेंदों पर 117 रन की अपनी पारी में ऐसे-ऐसे शॉट लगाए कि बड़ों-बडों ने दांत तले उंगली दबा ली. मैच के बाद वह पूरी रात अपनी बल्लेबाजी की हाइलाइट मोबाइल फोन पर देखते रहे. इसका खुलासा किया है उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने, जिन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक छोटी सी स्टोरी पोस्ट की. इसे भी पढ़ें-जेईई">https://lagatar.in/result-of-first-session-of-jee-main-released-14-students-including-kushagra-srivastava-from-jharkhand-100-percent-marks/">जेईई

मेन के पहले सत्र का रिजल्ट जारी, झारखंड से कुशाग्र श्रीवास्तव समेत 14 छात्रों को 100 फीसदी अंक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/aaa-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जीत नहीं दिलाने का अफसोस

सूर्यकुमार यादव शानदार पारी खेलकर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. उनकी पारी बेकार चली गयी. शायद यही वजह रही कि सूर्यकुमार को नींद नहीं आयी, लेकिन जब वह अपनी इस पारी की समीक्षा कर रहे थे, तो उनकी पत्नी ने इन पलों के कैमरे में कैद कर लिया. इस वीडियो को देविशा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव अपनी पारी की हाइलाइट्स देख रहे हैं. निश्चित ही, इस पारी से सूर्यकुमार यादव के बारे में कहा जा सकता है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने अपनी जगह सौ फीसद पक्की कर ली है. और जिस तरह की बल्लेबाजी कौशल दिखाया, उससे साफ है कि आने वाले समय में और कई ऐसी पारियां उनके बल्ले से देखने को मिल सकती हैं. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-life-is-priceless-brake-at-high-speed-cautioned-students/">रांची:

‘जीवन है अनमोल, तेज रफ्तार पर लगाएं ब्रेक’, छात्रों को किया गया सावधान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही