Search

 
 
 

तीसरा टी-20 मैच: क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

 
New Delhi: 3 मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब क्लीन स्वीप पर है. भारत और इंग्लैंड के बीच आज (10 जुलाई) तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा. सीरीज में भारत 2-0 से बढ़त बनाये हुए है. ऐसे में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करने के लिए मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड की कोशिश आखिरी मैच में सांत्वना जीत दर्ज करने की होगी. इसे भी पढ़ें-राज्य">https://lagatar.in/lack-of-ips-officers-in-the-state-ranchi-traffic-sps-post-vacant-for-nine-months/">राज्य

में IPS अफसरों की कमी, रांची ट्रैफिक एसपी का पद नौ महीने से खाली

पिच रिपोर्ट

टेंट ब्रिज की पिच सपाट और धीमी है. ऐसे में यहां बल्लेबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिल सकती है. तेज गेंदबाजों के लिए इस विकेट पर कुछ खास मदद नहीं रहेगी. इंटरनेशनल क्रिकेट में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 143 रहा है. यहां हुए 12 में से 7 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं.

संभावित प्लेइंग इलेवन

लगातार दो मैच गंवा चुकी इंग्लिश टीम तीसरे मैच में जरूर कुछ बदलाव करना चाहेगी. वहीं भारतीय टीम भी सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेने के बाद अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकती है.

भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

इंग्लैंड की संभावित टीम

जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, मोइन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैथ्यू पर्किंसन. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही