Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : लोकाय पंचायत के छतरमार गांव के लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज़

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय पंचायत के छतरमार गांव के लोग इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं. गांव में लगे दो चापानल महीनों से खराब पड़े हैं. लगभग 700 की आबादी वाले इस गांव के लोग पेयजल के लिए पुराने व जर्जर कुंए पर निर्भर हैं. लेकिन इस भीषण गर्मी में कुआं भी पूरी तरह सूख गया है.

                      क्या कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीण फागु हांसदा ने बताया कि उन्हें व उनके परिवार को अहले सुबह से ही पेयजल के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है. कुंए का पानी खत्म हो जाने पर पानी के लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ता है. ग्रामीण राहुल टुडू ने बताया कि वे मजदूरी का कार्य करके अपनी आजीविका चलाते हैं. लेकिन इस समय उन्हें रोजी-रोटी की नहीं बल्कि पानी की चिंता हो रही है. [caption id="attachment_641410" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KUAAN-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> सूख चुका गांव का इकलौता कुआं[/caption]

                        क्या कहते हैं बीडीओ

बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने छतरमार गांव का दौरा किया. गांव में पेयजल विकट स्थिति है. लोग जर्जर कुंए पर आश्रित हैं लेकिन वह कुआं भी सूख चूका है. फिलहाल पीएचईडी के जेई को खराब पड़े चापानलों को जल्द से जल्द मरम्मत करवाने का निर्देश दिया गया है. यह">https://lagatar.in/giridih-cpiml-started-ccl-pani-do-campaign/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाकपा माले ने शुरू किया `सीसीएल पानी दो` मुहिम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही