Search

 
 
 

तिसरी: एक ही रात दो घरों में चोरी, नगद,बर्तन व मवेशी लेते गए अपने साथ

 
Tisari(Giridih): तिसरी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड गांव में 10 मई की देर रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है.चोरों ने पहले प्रेम मरांडी के घर का ताला तोड़ मवेशी, बर्तन समेत लगभग तीस हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ किया. वहीं बाकू मरांडी के घर से भी बर्तन व आलू ले गए. इस संबंध में भुक्तभोगी प्रेम मरांडी ने बताया कि देर रात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गया और बक्से का ताला तोड़कर लगभग 30 हजार रुपए नकदी उड़ा ले गया. साथ ही चोरों ने अलग-अलग कमरे में रखे बर्तन और बकरा भी अपने साथ ले गए. चोर उनके घर के पिछले दरवाजे में लगे रस्सी को काटकर किचेन में दाखिल हुए और वहां रखे कासा का बर्तन और आलू चोरीकर लिया. प्रेम मरांडी का बकरा भी अपने साथ लेते गए. जानकारी मिलने पर मुखिया किशोरी साव गांव पहुंचे जिसके बाद उन्होंने तिसरी पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633741&action=edit">यह

भी पढ़ें:जमुआ: कांग्रेस के चुनावी घोषण पत्र के विरोध में हनुमान चालीसा पाठ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही