Tisri (Giridih): मैट्रिक और इंटर में तिसरी के टॉपरों को प्रखंड मुख्यालय में 31 मई को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया. बीडीओ संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया. 486 अंक लाकर मैट्रिक में जिला टॉपर व राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली कृतिका कुमारी, 444 अंक लाने वाली प्रेरणा कुमारी व 439 अंक लाने वाली अंकीता कुमारी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. प्रमुख राजकुमार यादव के पुत्र सनोज कुमार के मैट्रिक में 440 अंक लाने पर सभी ने शुभकामनाएं दी. बीडीओ ने कहा कि आज के जमाने में बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं. जिसका ताजा उदाहरण मैट्रिक व इंटर का परिणाम है. प्रखंड की तीन बेटियों ने जिले से लेकर राज्य स्तर में अपनी जगह बना कर पुरे प्रखंड व जिले का नाम रोशन किया है. प्रमुख ने कहा कि तीनों बच्चियों का प्रदर्शन प्रेरणादायक है. सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुखिया स्तर से भी सम्मानित करने की अपील की है. मुखिया किशोरी साव ने सूबे के साथ ही प्रखंड में कन्या विद्यालय की मांग की है.मौके पर उपप्रमुख बैजू मरांडी, राजेश राम, रंजीत कुमार,राजकुमार दयाल, रिंकू वर्णवाल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653841&action=edit">यह
भी पढ़ें:पीरटांड़ : आम बागवानी योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण, किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का दिया आश्वासन [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:पीरटांड़ : आम बागवानी योजना का डीडीसी ने किया निरीक्षण, किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का दिया आश्वासन [wpse_comments_template]
Leave a Comment